Posts

जलवायु परिवर्तन और बढ़ते तापमान - जबलपुर (मध्य प्रदेश) के नज़रिए से

Image
  पिछले लेख में मैंने चार सवाल सामने रखे थे जो जलवायु परिवर्तन के किसी भी चर्चा की बुनियाद हैं: क्या है "जलवायु परिवर्तन"? जलवायु परिवर्तन समस्या क्यों हैं? जलवायु परिवर्तित क्यों हो रही है? इसके क्या समाधान हैं? इस लेख में मैं जलवायु परिवर्तन से संबंधित एक समस्या की चर्चा करना चाहती हूँ -- बढ़ता तापमान। इस लेख के लिए मैं जबलपुर शहर का उदाहरण दे रही हूँ। जलवायु परिवर्तन "समस्या" क्यों है? जलवायु परिवर्तन जबलपुर शहर के लिए एक "समस्या" क्यों है, ये समझने के लिए इस रेखाचित्र (graph) को देखें।ये रेखाचित्र जबलपुर का औसत तापमान दिखाता है। 2015 तक का तापमान नीले व लाल रंग में दिखाया गया है (दो अलग-अलग dataset दर्शाए गए हैं)। 2015 के आगे का तापमान पृथ्वी के वायुमंडल में greenhouse gases की मात्रा पर निर्भर करता है। यदि ये मात्रा तेज़ी से बढ़ती रहेगी तो 2100 तक औसत तापमान 4.4 डिग्री बढ़ सकता है। इसका मतलब है कि जबलपुर का वार्षिक औसत तापमान (जो कि आज लगभग 26 डिग्री है) 2100 तक लगभग 31 डिग्री हो सकता है। यदि greenhouse gases की मात्रा नियंत्रित हो गयी तो औसत तापमान ल...

Air travel and climate change

Image
The scientific journal Science Advances recently published an editorial entitled " Virtual meetings: A critical step to address climate change ". It highlights the importance of cutting down on unnecessary travel and substituting it with online alternatives. The article has particular appeal for academics: "As individual scientists, we are accustomed to working toward long-term goals. We invest decades in our training, and many of us conduct research programs that require decades to come to fruition." Long-term thinking is a key element to climate solutions. After all, a sprint and a marathon require different training, preparation and strategy. But it is not that long-term thinking is restricted to scientists, it is just that the journal targets a scientific audience. The article also reminds us that most of us (scientists or not) do employ long-term thinking perhaps without even realizing it. "Similarly, in our personal lives, most of us avoid smoking, try to...

क्या है जलवायु परिवर्तन - होशंगाबाद (मध्य प्रदेश) के नज़रिए से

Image
अक्सर जब मैं जलवायु परिवर्तन की बात करती हूँ तो लोग मुझसे पूछते हैं -- हम इस समस्या के बारे में क्या कर सकते हैं? मैं सब से पहले उन सब लोगों का धन्यवाद देना चाहती हूँ। निस्संदेह ही सबका योगदान ज़रूरी है। परंतु मैं सबको यही सुझाव देती हूँ कि निस्वार्थ भावना से कुछ भी करने के पहले इस समस्या के बारे में कम से कम १-२ महीने पढ़े, सोचें, चर्चा करें। वैसे तो इस समस्या के इतने पहलू हैं कि १-२ महीने में सब कुछ समझना असम्भव है, पर एक अच्छी शुरुआत की जा सकती है। बिना समझे कूच करने से ग़लतियाँ हो सकती हैं। तो शुरुआत कहाँ से की जाए? कुछ सवाल सबके मन में आते होंगे: जलवायु परिवर्तन क्या है? जलवायु परिवर्तन "समस्या" क्यों है? ये परिवर्तन हो क्यों रहा है? इसके क्या समाधान हैं? मेरे विचार में कोई भी राय बनाने के पहले ये चार पहलू ज़रूर समझ लेने चाहिए। ये हर संवाद की बुनियाद हैं। जब आप इन चार पहलुओं को समझ लेंगे तब आगे का रास्ता अपने आप साफ़ हो जाएगा। इस लेख में पहले सवाल पर चर्चा करते हैं, होशंगाबाद (मध्य प्रदेश) का उदाहरण लेकर। आख़िर क्या है "जलवायु परिवर्तन"? "आज...