Posts

Showing posts from December, 2021

जलवायु परिवर्तन - IPCC की छटवी रिपोर्ट (A.2)

Image
इस साल IPCC 一 यानि कि जलवायु परिवर्तन से सम्बंधित अंतर-सरकारी पैनल 一 की छटवी रिपोर्ट प्रकाशित हुई। IPCC का पूरा नाम Intergovernmental Panel for Climate Change है। यह पैनल जलवायु परिवर्तन से सम्बंधित दुनिया भर में हुए शोधकार्य को एक ऐसी रिपोर्ट का आकार देता है जिससे सरकार एवं आम आदमी, दोनों ही वैज्ञानिक खोजों के बारे में जान सकें और उनका फ़ायदा उठा सकें। यह लेख इस रिपोर्ट के एक अंश पर केंद्रित है।    Source: Headline Statements, WG1, AR6 (2021)   अंश A.2 के अनुसार: " संपूर्ण जलवायु प्रणाली में हाल के परिवर्तनों का पैमाना और जलवायु प्रणाली के कई पहलुओं की वर्तमान स्थिति कई शताब्दियों से लेकर कई हज़ार वर्षों तक अभूतपूर्व है ।"  सरल शब्दों में कहें तो आज जलवायु की जो स्थिति है वो बहुत, बहुत लम्बे समय से नहीं देखी गयी है। इसे समझने के लिए निम्न लेखाचित्र देखें। इस लेखाचित्र में पिछले दो हज़ार सालों के 一 यानि कि साल १ से लेकर २०२० तक के 一 औसत तापमान दिखाए गए हैं। जलवायु परिवर्तन से सम्बंधित लेखाचित्रों को समझने के लिए एक बात जानना ज़रूरी है 一 हर लेखाचित्र में कुछ सालों की अवधि