Posts

Showing posts from October, 2020

जलवायु परिवर्तन और बढ़ते तापमान - जबलपुर (मध्य प्रदेश) के नज़रिए से

Image
  पिछले लेख में मैंने चार सवाल सामने रखे थे जो जलवायु परिवर्तन के किसी भी चर्चा की बुनियाद हैं: क्या है "जलवायु परिवर्तन"? जलवायु परिवर्तन समस्या क्यों हैं? जलवायु परिवर्तित क्यों हो रही है? इसके क्या समाधान हैं? इस लेख में मैं जलवायु परिवर्तन से संबंधित एक समस्या की चर्चा करना चाहती हूँ -- बढ़ता तापमान। इस लेख के लिए मैं जबलपुर शहर का उदाहरण दे रही हूँ। जलवायु परिवर्तन "समस्या" क्यों है? जलवायु परिवर्तन जबलपुर शहर के लिए एक "समस्या" क्यों है, ये समझने के लिए इस रेखाचित्र (graph) को देखें।ये रेखाचित्र जबलपुर का औसत तापमान दिखाता है। 2015 तक का तापमान नीले व लाल रंग में दिखाया गया है (दो अलग-अलग dataset दर्शाए गए हैं)। 2015 के आगे का तापमान पृथ्वी के वायुमंडल में greenhouse gases की मात्रा पर निर्भर करता है। यदि ये मात्रा तेज़ी से बढ़ती रहेगी तो 2100 तक औसत तापमान 4.4 डिग्री बढ़ सकता है। इसका मतलब है कि जबलपुर का वार्षिक औसत तापमान (जो कि आज लगभग 26 डिग्री है) 2100 तक लगभग 31 डिग्री हो सकता है। यदि greenhouse gases की मात्रा नियंत्रित हो गयी तो औसत तापमान ल